ताजा खबर
सलमान खान की नई फिल्म में नयनतारा की एंट्री, पहली बार बनेगी दमदार जोड़ी   ||    'हैप्पी बर्थडे जोशी' का ऐलान: अजय देवगन का नया प्रोजेक्ट सच्ची घटना से प्रेरित   ||    मनीष मल्होत्रा ​​की माँ की प्रार्थना सभा में शामिल हुए सितारे   ||    ‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, अनुष्का शेट्टी का मलयालम डेब्यू   ||    पूनम पांडे फिर सुर्खियों में, बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर मचा रही हैं हंगामा – सच या अप्रैल फूल स...   ||    ‘कप्तान’ का दमदार ट्रेलर रिलीज   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||   

वित्त वर्ष 2024-25 में ₹20 हजार करोड़ जुटाएगा SBI, बोर्ड ने फंड जुटाने की दी मंजूरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 19, 2024

मुंबई, 19 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मौजूदा वित्त वर्ष यानी 2024-25 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) लॉन्ग टर्म बॉन्ड्स के जरिए ₹20,000 करोड़ तक जुटाएगा। लेंडर के बोर्ड ने आज (19 जून) को इसकी मंजूरी दे दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी यह फंड पब्लिक इश्यू या प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर रेज करेगी। करीब 1 हफ्ते पहले 11 जून को, SBI के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025 में लोन के जरिए 3 बिलियन डॉलर (25,031 करोड़ रुपए) जुटाने की मंजूरी दी थी। तब बैंक ने कहा था कि वह पब्लिक ऑफर या सीनियर सिक्योर्ड नोट्स के निजी प्लेसमेंट के माध्यम से एक या ज्यादा किस्तों में फंड जुटाएगा। केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत कई PSU लेंडर्स इस फाइनेंशियल ईयर में लोन के माध्यम से फंड जुटाने का प्लान बना रहे हैं। जनवरी में SBI ने 'बेसल III-कंप्लेंट एडिशनल टियर-I परपेचुअल बॉन्ड' बेचकर 5,000 करोड़ रुपए जुटाए थे।

तो वहीं, बैंक का शेयर बुधवार 19 जून को 1.11% की तेजी के साथ 854.30 रुपए पर बंद हुआ। इसका मार्केट कैप 7.60 लाख करोड़ रुपए है। स्टेट बैंक के शेयर ने पिछले एक महीने में 2.85%, 6 महीने में 30.35% और एक साल में 50.18% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक (1 जनवरी से 19 जून) की बात करें तो बैंक ने अपने शेयर होल्डर्स को 33.20% का रिटर्न दिया है। SBI का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में मुनाफा सालाना आधार पर 23.98% बढ़कर ₹20,698 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में सरकारी बैंक ने ₹16,695 करोड़ का नेट मुनाफा दर्ज किया था।


अहमदाबाद और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. ahmedabadvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.